बुलंदशहर, नवम्बर 8 -- पहासू स्थित आर्य समाज मन्दिर के आर्य समाज मंदिर पर तीन दिवसीय सत्य सनातन वैदिक धर्म प्रचार महोत्सव का शुभारंभ हुआ वैदिक यज्ञ के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में सर्व मंगल और कल्याण की कामना की गई। प्रातः यज्ञ में मुख्य यजमान इंजी0 राजीव राघव सपत्नीक शामिल हुए। आचार्य ब्रजेश तथा लखन सिंह आर्य ने प्रवचन कर यज्ञ से उत्पन्न होने वाली सकारात्मक ऊर्जा तथा उसके वैज्ञानिक प्रभाव के बारे में बताया।इस दौरान वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए हवन कुंड में आहूति दी गई। इससे पहले आर्य समाज का ध्वजारोहण किया गया। भजन उपदेशकों ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने व वैदिक धर्म की रक्षा करने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर रनबीर सिंह, डीके शर्मा, नरेंद्र सिंह,मुनेश शर्मा, विनय गंगल,कु0 किरन शास्त्री,रामवीर सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.