चतरा, मई 23 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। मंझगावां में पिछले नौ दिनों से चल रहे शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की समाप्ति हवन के साथ की गई। हवन और विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। विभिन्न मंत्रोचारण के साथ हवन कार्यक्रम किया गया। इसमें ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। हवन में विशेषकर महिलाओं ने अधिक भाग लिया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। महा प्रसाद लेने के लिए लोगों का भीड़ रहा। लोग कतार बद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। यज्ञ के अवसार पर लोगों ने भक्ति में डूबे रहे। यज्ञाचार्य चक्रपाणि जी महाराज द्वारा यज्ञ किया गया। वहीं शैलेश कृष्ण जी महाराज द्वारा हर रात्रि में प्रवचन किया गया। यज्ञ के दौरान भक्ति जागरण का भी आयोजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...