जौनपुर, नवम्बर 13 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। उसरौली शहाबुदीनपुर गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का बुधवार को हवन पूजन और भंडारे के साथ समापन कर दिया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। अजय महाराज और चित्रकूट से आए यज्ञाचार्य अंकित शुक्ल ने वेदी पूजन कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न कराया। कहा कि यज्ञ करने या कराने से कई तीर्थों के बराबर फल मिलता है। यज्ञ में आहुति किए जाने वाला साकला देवताओं का आहार होता है। यज्ञ का धुआं वायुमंडल को शुद्ध करता है। धुएं से जहां वातावरण में मौजूद रोगाणुओं का सफाया होता है वहीं जीवों में रोग रोधी क्षमताओं का विकास भी होता है। इस अवसर पर मुख्य यजमान महंथराज मिश्रा, द्रौपदी देवी, ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव, नरेंद्र उपाध्याय, आदेश मिश्रा रिंकू, रंजीत सिंह गुड्डू प्रधान राम कुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.