पटना, जून 15 -- दीघा के रामजी चक के स्कूल रोड स्थित प्राचीन देवी मंदिर में सात दिनों से चल रहा भागवत कथा यज्ञ रविवार को संपन्न हो गया। वृंदावन के स्वामी सच्चिदानंद महाराज और मां राधिका रमण ने सात दिनों तक भागवत के कई पहलुओं से अवगत कराया। सर्व मंगलम सनातन भागवत परिवार वृंदावन के सदस्य स्वामी सच्चिदानंद ने यज्ञ विराम पर कहा कि भक्त के ईश्वर प्राप्ति का सबसे सुलभ रास्ता भागवत कथा को सुनना है। उन्होंने बताया कि भगवान विष्णु और भगवान कृष्ण के विभिन्न लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया गया। समापन दिवस पर विष्णु सहस्त्रनाम से आहूतियां दी गईं। लगभग तीन घंटे तक हवन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। हवन के बाद भंडारा प्रसाद भक्तों के लिए लगाया गया। भागवत कथा के यजमानों में पंडित प्रेम सागर पांडेय, शैलेन्द्र सिंह, संजय सिंह, गंगा सागर सिंह, अरवि...