बस्ती, फरवरी 2 -- बस्ती, निज संवादाता। माघ पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को बालाजी सेवक मंडल की ओर से सवामनी हवनोत्सव का आयोजन किया गया। स्टेशन रोड स्थित होटल के मैदान आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। हवनोत्सव के मौके पर बालाजी का भव्य दरबार सजा। जहां पर पूरे दिन सुंदरकांड का पाठ व भजन होता रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं की ओर से बालाजी के जयकारे लगते रहे। हवनोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे सुदंरकांड के पाठ से हुआ। इसके बाद बालाजी का दरबार सजा। जहां पर भव्य श्रृंगार और कीर्तन का शुभारंभ हुआ। हवन पूजन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। बालाजी दरबार में हर कोई सुखमय जीवन की कामना की। गोंडा से आए भजन गायक पंकज निगम ने 'दुनिया से सहारा क्या मांगू, एक इशारा काफी है' बालाजी का भजन गा कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्...