भागलपुर, फरवरी 25 -- बाबा रामेश्वर सेवा समिति के द्वारा प्रखंड के रघुचक अन्हार स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा सह श्रीमद्भागवत कथा के समापन के उपरांत बाबा रामेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में हवन, विशाल भंडारे एवं एक शाम भोलेनाथ के नाम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। श्रीमद्भागवत कथा और राम कथा को लेकर जितनी भी महिलाएं और युवतियों ने कलश यात्रा में भाग लिया था, उन सभी महिलाओं ने अपने परिवार के लोगों के साथ हवन में भाग लिया। पंडित सजन मिश्रा ने पूरे विधि विधान और मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं को हवन करवाया। इसके बाद हजारों लोगों के बीच महा भंडारे का आयोजन किया गया। भजन संध्या का उद्घाटन रामकथा वाचक कुंदन जी महाराज, समाजसेवी सुगंध झा उर्फ सिक्की झा, और राजेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.