गिरडीह, फरवरी 1 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के ग्राम श्याम सिंह नावाडीह में बासुदेव पांडेय द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा का समापन विधिवत पूजा, हवन, जाप और भंडारे के साथ रविवार को हो गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ कथा स्थल पर उमड़ी, जहां कथावाचक आचार्य श्री कृष्णन जी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण, सुदामा मित्र प्रसंग का वर्णन विस्तार से किया। कथावाचक ने बताया कि श्री कृष्ण के सोलह हजार एक सौ आठ विवाह का वर्णन है। बाद में सुदामा चरित्र के वर्णन में बताया गया कि सुदामा 12 गुणों से संपन्न ब्राह्मण थे। सुदामा और कृष्ण बचपन के मित्र थे। चोरी के चार चने ज्यादा खाने से सुदामा को गरीबी देखनी पड़ी थी। कहा कि गरीबी में जीते हुए भी सुदामा कभी भी अपने मित्र कृष्ण के पास नहीं गए। जब सुदामा की पत्नी सुशीला को पता चला कि भगवान श्री ...