अल्मोड़ा, जून 2 -- रानीखेत। हल्द्वानी हाईवे पर चीड़ के कई पेड़ दुर्घटना का सबब बने हुए हैं, पेड़ों की जडें कमजोर हो चली हैं। जिनके किसी भी वक्त गिरने की आशंका बनी हुई है। सड़क के किनारे स्थित होने के कारण अंधड़ के वक़्त दुर्घटनाएं हो सकती हैं, हाईवे पर प्रतिदिन सैकड़ो वाहन होकर गुजरते हैं। सबसे बड़ी समस्या यहां एनसीसी मैदान के समीप बनी हुई है। भूस्खलन के कारण पेड़ों की जड़े मिट्टी छोड़ चुकी हैं। पेड़ गिरने से यातायात बाधित होने के साथ ही वाहन क्षतिग्रस्त होने तथा बड़ी दुर्घटनाएं होने की प्रबल आशंका है। स्थानीय निवासी बंशीधर मठपाल, धन सिंह बिष्ट, रोहित शर्मा, नीरज तिवारी आदि ने विभाग से पेड़ों के निस्तारण की मांग की है। इधर वन क्षेत्राधिकारी तापस मिश्रा ने बताया कि हाईवे किनारे पेड़ों का निरीक्षण कर उन्हें चिन्हित किया जाएगा। इसके बाद निस्तारण की कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.