हल्द्वानी, दिसम्बर 30 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। खेल निदेशालय उत्तराखंड के तत्वावधान में मंगलवार को हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में अनुसूचित जाति अंडर-19 व अंडर-15 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में 46 बालक और 41 बालिकाओं सहित कुल 87 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला खेल कार्यालय हल्द्वानी की तरफ से आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय धावक राजीव लोचन ने हरी झंडी दिखाकर किया। सुबह नौ बजे से शुरू हुई प्रतियोगिता में दौड़, गोला फेंक और डिस्कस थ्रो की कई स्पर्धाएं कराई गईं। सभी विजेता खिलाड़ियों को उप कोषाधिकारी अजय कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में आनंद देव, महेश बिष्ट, गोपाल नेगी, महेश फत्र्याल और काव्या ठाकुर शामिल रहे। इस मौके पर उप क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.