हल्द्वानी, अगस्त 17 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी के धौलाखेड़ा गौरापड़ाव निवासी एक 13 वर्षीय किशोरी लापता हो गई है। पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी बेटी 16 अगस्त की सुबह 10 बजे से लापता है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। शीघ्र किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...