शाहजहांपुर, मार्च 11 -- पालिका कर्मचारी सत्यपाल का शव हल्द्वानी से आने पर तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया। उधर नगर पालिका में शोक सभा कर अवकाश घोषित कर दिया गया। मंगलवार को सभासद अभिषेक सिंह व शानू हुसैन के ढाबे पर सत्यपाल के अंतिम दर्शन करने के लिए शव को रखा गया। ईओ कल्पना शर्मा, राजस्व निरीक्षक सुशांत कुमार, सफाई निरीक्षक राजीव कुमार, सभासद आसिफ खान छोटू, संजीव गुप्ता, सोनू खन्ना, ठेकेदार संजीव गुप्ता, प्रदीप गुप्ता दीपू सहित पालिका के सभी कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सत्यपाल के भाई प्रेमपाल और सुमित कुमार शव को लेकर पैतृक गांव हरदोई के लिए रवाना हो गए। उधर अध्यक्ष हाजरा बेगम ने शोक व्यक्त करते हुए पालिका कार्यालय में शोक सभा के बाद अवकाश घोषित कर दिया। वरिष्ठ लिपिक मो.अयूब, इस्लाम अली, कमलदीप, दीपक सक्सेना आदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.