हल्द्वानी, दिसम्बर 23 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी में शुक्रवार रात सर्राफा कारोबारी की दुकान से लगभग सवा करोड़ के जेवरात चोर कर भागे आरोपी सूर्योदय से पहले ही मुरादाबाद पहुंच गए। उनकी आखिरी लोकेशन मुरादाबाद में ही ट्रेस हुई है। यह भी पता चला है कि आरोपी टैक्सी के जरिये शहर से भागे। पुलिस की चार टीमें उनकी तलाश में मुरादाबाद, बिजनौर, पीलीभीत में डेरा डाले हैं। एक टीम नेपाल सीमा पर दबिश दे रही है। पुलिस ने चार आरोपियों को चिह्नित करने का दावा किया है। शक के आधार पर पूछताछ के लिए 20 लोग हिरासत में लिए हैं। ईको टाउन कॉलोनी मुखानी निवासी कारोबारी नवनीत शर्मा के कालाढूंगी रोड स्थित राधिका ज्वेलर्स शोरूम से करीब 40 किलो सोना और 25 किलो चांदी चोरी की गई थी। बगल की दुकान से दीवार काटकर वारदात को अंजाम दिया गया था। पीड़ित कारोबारी ने बगल की दुकान किराय...