हल्द्वानी, नवम्बर 14 -- हल्द्वानी। रेल भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट के संभावित निर्णय को देखते हुए हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ काठगोदाम तरुण वर्मा के नेतृत्व में जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने स्टेशन पर ब्रीफिंग की। इसके बाद प्लेटफॉर्म 1, 2, 3 रेलवे ट्रैक, राजपुरा फाटक, वनभूलपुरा फाटक और आउटर, होम सिग्नल तक फ्लैग मार्च किया गया। यहां उप निरीक्षक बालम सिंह, हेड कांस्टेबल राजकुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.