हल्द्वानी, सितम्बर 22 -- हल्द्वानी, संवाददाता। हल्द्वानी के लोगों को हर दिन सात घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। ऊर्जा निगम के शहरी डिवीजन ने 24 अक्टूबर से 13 सितंबर तक के लिए बिजली कटौती का रोस्टर जारी कर दिया है। इसके अनुसार सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक विभाग मेंटेनेंस के लिए सप्लाई बंद रखेगा। बिजली उपभोक्ताओं को दीवाली से पहले एक बार बिजली कटौती झेलनी होगी। ऊर्जा निगम दीवाली की तैयारियों के लिए जिले के सभी बिजलीघर और लाइनों का मेंटेनेंस करने जा रहा है। इसके लिए ऊर्जा निगम के शहरी डिवीजन ने कार्ययोजना बना कर शेडयूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार 24 अक्टूबर से 13 सितंबर तक लोगों को कटौती का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान विभाग बिजलीघरों की जांच के साथ ही निर्बाध सप्लाई में बाधा बनने वाले पेडों की लॉपिंग-चॉपिंग करेगा। हर दिन विभाग स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.