हल्द्वानी, फरवरी 23 -- फोटो ::: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज में सोमवार को हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. भानु दुग्गल ने विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की। चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता, अस्पताल सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, शोध गतिविधियों और छात्र हित से जुड़े विषयों पर व्यापक चर्चा की। एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. एके. सिन्हा ने आधुनिक उपकरणों, चिकित्सकों की उपलब्धता और सीपीआर जागरुकता कार्यक्रमों के बारे में बताया। एनाटॉमी विभाग की डॉ. रिचा निरंजन ने शोध परियोजनाओं व देहदान कार्यक्रम की प्रगति बताई। बायोकेमिस्ट्री विभाग की प्रो. डॉ. संगीता सिंह ने प्रयोगशालाओं, पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों और जांच सुविधाओं पर प्रकाश डाला। अन्य विभागाध्यक्षों ने भी उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानक...