हलद्वानी, जून 5 -- हलद्वानी शहर की 26 सड़कें नए नाम से जानी जाएंगी। इसके लिए नगर निगम इनका नामातंरण करने जा रहा है। इसके लिए प्रस्ताव बना कर शासन को भेजने की तैयारी की जा रही है। मंजूरी मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। यह जानकारी बुधवार को मेयर गजराज बिष्ट ने एक प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि जल्द सड़कों को नया नाम दिया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र में नवाबी रोड का नाम अटल मार्ग और पनचक्की से आईटीआई तक नहर कवरिंग सड़क का नाम शासन की सहमति से नगर निगम गुरु गोलवलकर मार्ग पूर्व में कर चुका है। वहीं इसके बाद कई चौराहों और सड़कों का नाम मेयर के माध्यम से बदले गए हैं। लेकिन शासन से सहमति के बिना नाम बदलने पर रोक लगने से आगे की कार्रवाई रुक गई। अब नगर निगम की ओर से शहर की 26 सड़कों का नाम बदलने का प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए शासन को भेजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.