हल्द्वानी, अगस्त 14 -- हल्द्वानी, संवाददाता हल्द्वानी में बुधवार शाम से शुरू बारिश का दौर गुरुवार को भी जारी रहा। हल्द्वानी में 20 घंटे में करीब 275 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। आज शुक्रवार को भी कुमाऊं के बागेश्वर, नैनीताल व चम्पावत में हल्की बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को हल्द्वानी व आसपास के इलाकों में दिनभर बारिश होती रही। दोपहर दो बजे के बाद बारिश का दौर रुका और लोग घरों से बाहर निकले। गुरुवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि शुक्रवार को कुमाऊं में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.