रुद्रपुर, दिसम्बर 14 -- रुद्रपुर। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन, नैनीताल मंडल की बैठक 18 दिसंबर को हल्द्वानी में आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, मंडलीय पदाधिकारी तथा नैनीताल मंडल की सभी शाखाओं के पदाधिकारी प्रतिभाग करेंगे। क्षेत्रीय मंत्री मनिंदर सिंह ने बताया कि बैठक में उत्तराखंड परिवहन निगम में कार्यरत विशेष श्रेणी, संविदा, तकनीकी, उपनल एवं पीआरडी कार्मिकों को नियमितीकरण का लाभ दिलाने को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही संगठन को सुदृढ़ करने और कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को उठाकर उनके निस्तारण पर भी विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में 17 दिसंबर को देहरादून मंडल की बैठक देहरादून में और 19 दिसंबर को टनकपुर मंडल की बैठक टनकपुर में आयोजित की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...