हल्द्वानी, फरवरी 1 -- हल्द्वानी। आरटीओ प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा अधिकारी अरविंद पाण्डेय के निर्देश पर गौला खनन क्षेत्र में दो दिवसीय विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की गई। इस अभियान में कुल 176 वाहनों के चालान किए गए, जबकि नियमों का गंभीर उल्लंघन करने पर 12 वाहनों को सीज किया गया। कार्रवाई के दौरान कई वाहन ओवरलोड पाए गए, जिन पर भारी जुर्माना लगाया गया। इस दो दिवसीय अभियान में कुल सात टीमों को तैनात किया गया था। टीमों का नेतृत्व एआरटीओ प्रवर्तन जितेंद्र, परिवहन कर अधिकारी पवन कुमार, परिवहन उपनिरीक्षक अपराजिता पाण्डेय, अनुभा आर्य, आरसी पंवार, गिरीश कांडपाल और श्रीनंदन ने किया। टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग कर फिटनेस, परमिट, टैक्स और ओवरलोडिंग से जुड़े मामलों की जांच की। आरटीओ प्रवर्तन अरविंद पाण्डेय ने बताया कि सड़क सुरक्षा और नियमों के प...