हल्द्वानी, फरवरी 8 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय शिक्षक पात्रता (सीटैट) की परीक्षा रविवार को 11 केंद्रों में हुई। इसमें 8874 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 7698 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1176 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया। पहली पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक चली, जिसमें 4503 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 717 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक चली दूसरी पाली में 3195 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 459 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। शहर में यूनिवर्सल स्कूल, गुरुकुल इंटरनेशनल, आर्यमान बिड़ला स्कूल, डीएवी, नैनी वैली स्कूल सहित कुल 11 परीक्षा केंद्रों पर सीटैट परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.