हल्द्वानी, फरवरी 14 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी में लिव इन में रह रहे प्रेमी जोड़े की नृशंस हत्या करने वाले आरोपियों को उनके गुनाहों की सजा उनके कपड़े देंगे। जो पुलिस ने गिरफ्त में लिए हैं। यही सबूत पुलिस के पास है जिससे मजबूत चार्जशीट तैयार होगी और आरोपियों को कड़ी सजा मिलेगी। हल्द्वानी के गल्ला मंडी में बुधवार रात अल्मोड़ा के लोअर माल रोड निवासी 31 वर्षीय शुभम कुमार टम्टा और उसकी 19 साल की नैनीताल तल्लि पोखरी निवासी प्रेमिका लक्ष्मी को उन्हीं के चार दोस्तों ने हत्या कर दी। पार्टी के दौरान हुई मामूली कहासुनी और विवाद के बाद बरेली रोड निवासी गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर, सौरभ भट्ट, दीपू शर्मा और मुखानी निवासी दीपेश लटवाल ने पत्थर से कुचलकर बेरहमी से मार डाला था। चारों अब जेल में हैं। पुलिस के पास मामले में कोई चश्मदीद गवाह नहीं है। हत्या का सीसीटीव...