हल्द्वानी, फरवरी 22 -- हल्द्वानी में बेखौफ वन तस्करों ने गुरुवार देर रात भाखड़ा वन रेंज में गश्त कर रहे दो वन दरोगाओं पर जानलेवा हमला करते हुए ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया। आरोपी तस्कर वन दरोगाओं की बंदूक, मोबाइल और बाइक तोड़कर छह सरकारी कारतूस भी लूट लिए। साथ ही पीपलपड़ाव वन चौकी पहुंचकर कब्जे में ली 52 कट्टे बेलपत्रों से लदी ट्रैक्टर ट्राली भी लेकर फरार हो गए। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार रात वन दरोगा मनोज कुमार मेलकानी और मोहन सिंह भाखड़ा वन रेंज के लामाचौड़ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। रात करीब 8.25 बजे वे वन निगम कटान प्लॉट लामाचौड़ 96 से लौट संख्या-27 पर पहुंचे। उन्होंने यहां दो बाइक और उसके पीछे ट्रैक्टर ट्रॉली को देखकर रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.