हल्द्वानी, मई 3 -- - लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव को स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मंजूरी दी हल्द्वानी, संवाददाता। हल्द्वानी में रिंग रोड निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाए गए प्रस्ताव को स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मंजूरी दे दी है। प्रस्ताव के तहत रिंग रोड निर्माण के लिए 4280 पेड़ काटे जाएंगे। अब शासन से स्वीकृति मिलते ही दशकों से खड़े पेड़ों को काटकर रिंग रोड का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। हल्द्वानी शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए लंबे समय से लंबित रिंग रोड निर्माण की कवायद तेज हो गई है। कालाढूंगी रोड स्थित भाखड़ा पुल से रामपुर रोड के बेलबाबा तक बनाई जाने वाली 18.795 किमी सड़क में से 13.780 किमी सड़क वनभूमि से होकर गुजरेगी। इसके लिए 34.45 हेक्टेयर वनभूमि में लगे पेड़ों का कटान किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के किए सर्वे के अनुसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.