हल्द्वानी, दिसम्बर 29 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सोमवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बुधपार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक मशाल जुलूस निकालकर कार्यकर्ताओं ने दोषियों को फांसी की सजा देने और मामले में शामिल कथित वीआईपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन के दौरान सरकार के रवैये के खिलाफ गहरा आक्रोश देखने को मिला। यूथ कांग्रेस नेताओं हेमंत साहू और विशाल भोजक ने कहा कि जब तक अंकिता को पूर्ण न्याय नहीं मिल जाता, उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार की चुप्पी बेहद चिंताजनक है। युवा नेत्री दीपा खत्री और अक्षत पाठक ने स्पष्ट कहा कि जब तक मामले की सीबीआई जांच नहीं होती और सभी दोषी फांसी के फंदे तक नहीं पहुंचते, तब तक वे चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने हाईकोर्ट या सु...