हल्द्वानी, जनवरी 29 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से अधिसूचित प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस रेगुलेशंस 2026 के खिलाफ बुधवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बुद्ध पार्क में प्रदर्शन किया। रेगुलेशन की प्रति जलाकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान नाराज लोगों ने एसडीएम कोर्ट तक रैली निकाली। उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और यूजीसी को ज्ञापन सौंपा। बुद्ध पार्क में हुई सभा में वक्ताओं ने यूजीसी के नए नियम को काला कानून करार देते हुए जोरदार नारेबाजी की। कहा कि यह रेगुलेशन उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता के नाम पर जातिगत विभाजन को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा कि नियम में झूठी शिकायतों पर कोई सख्त सजा का प्रावधान नहीं है, जिससे शिक्षकों और छात्रों में डर का माहौल बन रहा है...