हल्द्वानी, अक्टूबर 10 -- दीपावली से पहले प्रशासन और नगर निगम ने गुरुवार को शहर में मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाकर तीन अवैध फैक्ट्रियों को सील किया। बगैर फूड मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस के चल रहीं बताशे, खिलौने और मिठाई बनाने की इन फैक्ट्रियों में गंदगी के बीच खाद्य पदार्थों का निर्माण किया जा रहा था। इनमें रसायन के इस्तेमाल की बात भी सामने आई है। हल्द्वानी में गांधी नगर क्षेत्र, बरेली रोड स्थित बंद स्कूल के परिसर में और वनभूलपुरा थाने के पीछे ये फैक्ट्रियां संचालित हो रही थीं। इनमें बताशे, खिलौने व मिठाइयां गंदे व अस्वच्छ वातावरण में तैयार की जा रही थीं। एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि टैल्कम पाउडर व अन्य नॉन-फूड ग्रेड रसायनों से खाद्य पदार्थों का निर्माण किया जा रहा था। यह मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक हैं। खाद्य सामग्री में एच-2ओ-2(ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.