हल्द्वानी, जनवरी 5 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी में रविवार देर रात एक सनसनीखेज गोलीकांड ने शहर को दहला दिया। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष और पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू ने जज फार्म निवासी युवक को गोली मार दी। इस घटना में युवक की मौत हो गई। आरोपी भाजपा नेता पुलिस की हिरासत में है। उससे घटना को लेकर पूछताछ चल रही है। फॉरेंसिक टीम ने सोमवार सुबह घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। गोलीकांड की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी है। जानकारी के मुताबिक जज फार्म निवासी 25 वर्षीय नितिन लोहनी पुत्र कैलाश चंद्र लोहनी रविवार रात अपने दोस्त कमल के साथ स्कूटी से गौलापार गया था। कमल के मुताबिक उसके एक रिश्तेदार ने नई गाड़ी ली थी जिसकी पार्टी में शामिल होने दोनों दोस्त गए थे। वापसी में वह डहरिया में भाजपा नेता और पार्षद अमित के घर पर जा रहे थे। बताया कि पार्षद का बेटा नितिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.