हल्द्वानी, मई 14 -- हल्द्वानी, संवाददाता हल्द्वानी में बुधवार को गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाया, जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस भीषण गर्मी ने शहर के लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सुबह से ही आसमान में तेज धूप खिली रही। दोपहर होते-होते शहर की सड़कें सुनसान हो गई। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा। पंत विवि के मौसम विशेषज्ञ डॉ़ आरके सिंह ने बताया कि बुधवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे अधिक तापमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री रहा, जिससे रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। दिनभर शहर में 7.6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलती रहीं। मौसम विभाग की ओर से गर्मी के इस प्रकोप से बचने के लिए लोगों को घरों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.