हल्द्वानी, फरवरी 5 -- हल्द्वानी। गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग (ईवीसीएल) को फिलहाल स्थगित कर दिया है। बुधवार को खेल मैदान में पहुंचे आयोजकों ने इसकी जानकारी खेल विभाग के अफसरों को दी। बीते मंगलवार को प्रतियोगिता का उद्धाटन मुकाबला आयोजन टीम के एक मेंबर के निधन की वहज से रद् कर दिया था। इसके बाद खेल प्रशंसकों ने स्टेडियम में टिकट की रकम वापस देने की मांग को लेकर खूब बवाल काटा था। बुधवार दिन में आयोजक उप निदेशक खेल रसिका सिद्दीकी से उनके दफ्तर में मिले। फिर मैदान का भी जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने अफसरों को अभी मैच को स्थगित करने की जानकारी दी। इनका कहना: बुधवार को लीग के आयोजक उनसे मिले। उन्होंने एक आयोजक मेंबर के निधन की जानकारी दी। यह भी बताया की अभी फिलहाल लीग को स्थगित किया जा रहा है। ...