हल्द्वानी, जनवरी 4 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। तराई-भावर और पर्वतीय क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। घने कोहरे और शीतलहर के चलते शनिवार को हल्द्वानी में नए साल का अब तक का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया। 24 घंटे के भीतर न्यूनतम तापमान दो डिग्री घटकर आठ डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जनपद में मुक्तेश्वर का तापमान सबसे कम 0.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हल्द्वानी समेत तराई-भावर में दूसरे दिन भी सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। पूरे दिन सूर्य नहीं निकलने के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर रहे। शाम होते ही ठंडी हवाओं ने हालात और मुश्किल कर दिए। पर्वतीय क्षेत्रों में स्थिति और भी गंभीर रही। मुक्तेश्वर में तापमान शून्य के नजदीक पहुंच गया, जबकि भीमताल, भवाली और नैनीताल में पाला पड़ने से ठंड का ...