हल्द्वानी, दिसम्बर 7 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। पूर्व नौ सैनिक कल्याण समिति हल्द्वानी (कुमाऊं) ने रविवार को कालाढूंगी रोड स्थित एक होटल में नौसेना दिवस धूमधाम से मनाया। मुख्य अतिथि कर्नल एनएस रावत एवं समिति के अध्यक्ष कमांडर दिगंबर सिंह बिष्ट समेत अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत में लिटिल एंजेल स्कूल के बच्चों ने पहाड़ी संस्कृति पर नृत्य की प्रस्तुति दी। समिति के संस्थापक अध्यक्ष आनंद सिंह ठठोला ने समिति के उद्देश्य एवं भारतीय नौसेना दिवस के बारे में बताया। सचिव गोविंद सिंह कोरंगा ने नौसेना दिवस मनाने के भारतीय नौसेना की परंपरा के बारे में बताया। यहां विशिष्ट अतिथि बीएस भाकुनी एवं डीसी तिवारी, सचिन वल्दिया, सुरेंद्र सिंह मेहता को एम दुबे, एसपी साहू, एएस नागरा को उत्कृष्ट कार्य...