हल्द्वानी, दिसम्बर 29 -- हल्द्वानी, संवाददाता। हल्द्वानी में सोमवार को दिनभर धूप नहीं खिलने के कारण लोग सुखी ठंड से ठिठुरते रहे। धूप न खिलने दिन में भी रात जैसी ठंड का अहसास हुआ। सोमवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। धूप के अभाव में दिन का पारा चढ़ नहीं सका, जिसके चलते बाजारों और सड़कों पर लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत पाते नजर आए। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एएस नैन ने बताया कि फिलहाल क्षेत्र में सूखी ठंड का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अभी आने वाले कुछ दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.