हल्द्वानी, फरवरी 18 -- हल्द्वानी। शहर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। दिनभर धुंध छाने से बारिश की संभावनाएं बनी रही। मौसम विभाग ने बुधवार से लेकर अगले एक दो दिन हल्की ठंड में बढ़ोत्तरी और बारिश की संभावनाएं जताई थी। बुधवार को दिनभर हल्द्वानी समेत आसपास के इलाकों में बादल छाए रहे। जबकि बारिश की संभावनाएं बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक यहां अधिकतम 24.7 एवं न्यूनतम 14.17 डिग्री रिकार्ड किया गया। बीते कई दिनों से दिन में गर्मी का एहसास होने लगा था। लोग दोपहर के समय हल्के कपड़ों में उतर आए थे। लेकिन बुधवार को हल्की ठंडक के बाद लोग गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...