हल्द्वानी, मई 6 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। हल्द्वानी में मंगलवार को एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों रानीबाग में किसी मृत व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है। एसओ काठगोदाम दीपक सिंह बिष्ट ने बताया कि 32 वर्षीय सोबन सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी ग्राम बडौन, खनस्यूं नैनीताल और 45 वर्षीय योगेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र उदय सिंह बिष्ट निवासी तराड़ वाड़ी अल्मोड़ा, मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे हल्द्वानी की ओर बाइक से आ रहे थे। एसओ ने बताया कि सोबन के गांव के एक व्यक्ति का निधन हो गया था, दोनों उसी की अंतिम यात्रा में शामिल होकर आवास-विकास स्थित अपने किराये के कमरे पर जा रहे थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.