हल्द्वानी, जनवरी 10 -- एक्सक्लूसिव हिन्दुस्तान की पड़ताल में खुलासा, घर, हॉस्टल, स्कूल हो या दफ्तर- कभी भी, कहीं भी ऑन डिमांड पहुंच रहा नशा प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। कहीं भी, कभी भी खाना पहुंचाने वाले ऑनलाइन फूड सर्विस ऐप की आड़ में शराब की भी अवैध होम डिलीवरी हो रही है। ऐप के जरिये ऑर्डर लाने वाले डिलीवरी ब्वॉय (डिलीवरी पार्टनर) धड़ल्ले से शराब, सिगरेट और गुटखा भी पहुंचा रहे हैं। नियम-कानून को ताक पर रखकर की जा रही इस अवैध शराब सप्लाई के बदले मोटा चार्ज वसूला जा रहा है। 'हिन्दुस्तान' ने दो दिन शहर में इसकी पड़ताल की तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। सबसे चिंताजनक बात यह है कि स्कूली बच्चे, महिलाएं और वे लोग जो ठेके पर जाने से झिझकते हैं, बेधड़क इन डिलीवरी ब्वॉय के जरिये जहां चाहें, वहीं शराब मंगवा ले रहे हैं। शहर में यह गैरकानूनी कारोबार धड़ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.