हल्द्वानी, फरवरी 23 -- हल्द्वानी के कमलुवागांजा में जिस जमीन के लिए अधिवक्ता उमेश नैनवाल की आरोपी चचेरे भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी, शनिवार को उस विवादित जमीन को प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया है। बकायदा इस जमीन पर प्रशासन ने कब्जे का बोर्ड लगा दिया है। हत्या का आरोपी जेल में बंद है। सात अक्तूबर 2024 को कमलुवागांजा में देर रात रामलीला मंचन के दौरान लामाचौड़ के पूरनपुर नैनवाल निवासी अधिवक्ता उमेश नैनवाल की चचेरे भाई दिनेश ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह भाई को गोली मारने के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने उसे 8 अक्तूबर को चारधाम मंदिर मुखानी स्थित जंगल के पास से गिरफ्तार किया था। पूरनपुर स्थित जिस 18.5 बीगा जमीन के लिए दोनों भाइयों के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था, उसका वारिस कोई नहीं था। विवाद इतना बढ़ गया था कि चचेरे भाई ने ही गोली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.