देहरादून, अक्टूबर 6 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय और चंपावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना की कार्यवाही जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही राज्य में खेल सुविधाओं के विकास पर फोकस करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को राज्य में खेल अवस्थापना को मजबूत करने के साथ ही युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान तैयार किए गए खेल ढांचे का नियमित रख-रखाव के साथ ही उसका प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए राज्यभर में नियमित खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए। इस अवसर पर खेल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.