हल्द्वानी, फरवरी 2 -- हल्द्वानी, संवाददाता हल्द्वानी में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा। रविवार की रिमझिम बारिश और ठंडक के बाद सोमवार सुबह से ही शहर में चटख धूप खिली रही। धूप खिलने से बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर रौनक लौट आई। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर खिली धूप के कारण पारे में 5 डिग्री का उछाल आया। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, कुमाऊं मंडल के दो पर्वतीय जिलों बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, हल्द्वानी सहित अन्य मैदानी क्षेत्रों में मौसम मुख्य रूप से सामान्य और साफ बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल का कहना है कि आने वाले कुछ ...