हल्द्वानी, जनवरी 4 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रविवार को बुद्ध पार्क में प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस पर अंकिता भंडारी हत्याकांड में भ्रामक बयानबाजी करने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस का पुतला दहन कर रोष जाहिर किया। भाजपा महिला मोर्चा के आह्वान पर तमाम कार्यकर्ता दोपहर को बुद्ध पार्क में जमा हुए। जहां उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने कांग्रेस पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में लिप्त होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सत्ता से बाहर होने के बाद कांग्रेस मुद्दा विहीन हो गई है। अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे अत्यंत संवेदनशील विषय पर लगातार तथ्यहीन, भ्रामक और घृणित राजनीति कर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं पर निराधार आरोप लगाकर जनता को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.