हल्द्वानी, मई 12 -- देवेन्द्र रौतेला हल्द्वानी। जमरानी बांध निर्माण के बाद एक साल तक हल्द्वानी के लोगों को गौला नदी नहीं दिखाई देगी। बांध में बनने वाली झील को भरने में एक साल का समय लगेगा। दस किमी लंबी बनने वाली झील में 208.06 मिलियन घन मीटर पानी जमा होगा। ऐसे में बरसात के मौसम में भी नदी के हालात सूखे जैसे बने रहेंगे। हल्द्वानी की लाइफ लाइन गौला नदी के अपर स्ट्रीम में जमरानी बांध का निर्माण किया जा रहा है। नदी की दिशा का रुख मोड़ने को टनल बनाने का कार्य तेज गति से किया जा रहा है, इसके बाद यहां मुख्य बांध का निर्माण शुरू किया जाएगा। 2028 तक इसे बनाए जाने का लक्ष्य तय किया है। बांध निर्माण के बाद इसे भरने के लिए नदी का पानी आगे बहने से रोक दिया जाएगा। यहां बनने वाली दस किमी लंबी झील में 208.06 मिलियन घन मीटर पानी जमा होगा। जमरानी परियोजना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.