हल्द्वानी, अगस्त 11 -- देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। आबादी वाले क्षेत्र की ओर दिशा बदल रही गौला नदी हल्द्वानी के लोगों के लिए खतरा बन रही है। मानसून के दौरान हो रहे भू-कटाव से लगातार खतरा बढ़ रहा है। तीन साल पहले केंद्रीय जल आयोग से चेतावनी मिलने के बावजूद इसके लिए सुरक्षा उपाय नहीं किए जा सके हैं। जिससे हल्द्वानी से लालकुआं तक आबादी क्षेत्र के साथ की कृषि भूमि को खतरा बना हुआ है। हल्द्वानी की लाइफलाइन अब खतरा बन गई है। हर साल बरसात में गौला नदी पूरे वेग से बहती है। नदी का जलस्तर 10 हजार क्यूसेक के पार होते ही बाढ़ की स्थिति बन जाती है। इससे काठगोदाम से लालकुआं तक नदी से लगे इलाकों में खतरा बना रहता है। जनवरी 2023 में केंद्रीय जल आयोग ने नदी का सर्वे किया। इसके आधार पर बनाई गई रिपोर्ट के अनुसार नदी लगातार आबादी क्षेत्र की ओर दिशा बदल रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.