हल्द्वानी, जनवरी 20 -- हल्द्वानी। स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में कैंसर के मरीजों के लिए आधुनिक उपचार की सुविधा जल्द उपलब्ध होगी। इसके लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने 31 करोड़ रुपये की लागत से लीनियर एक्सीलरेटर मशीन खरीद ली है। इससे उच्च गुणवत्ता वाली रेडियोथेरेपी की सुविधा मिलेगी। राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में नई मशीन स्थापित होने से विशेष रूप से मस्तिष्क, फेफड़े, स्तन, सिर और गर्दन के कैंसर के इलाज में मदद मिलेगी। इससे दी जाने वाली रेडियोथैरेपी से साइड इफेक्ट्स काफी कम होते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह मशीन क्षेत्रीय स्तर पर कैंसर उपचार को नई दिशा देगी और मरीजों के लिए समय व खर्च दोनों की बचत करेगी। अब तक कुमाऊं के कैंसर मरीज ठोस उपचार के लिए बरेली, ऋषिकेश या दिल्ली जैसे शहरों का रुख करते हैं लेकिन अब उन्ह...