नैनीताल, जनवरी 21 -- नैनीताल। हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के मानस विहार कॉलोनी पनियाली में अनुसूचित जाति के परिवारों के साथ हुई घटना को लेकर बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश चंद्र बौद्ध, ओखलकांडा के कनिष्ठ उप प्रमुख राजेंद्र प्रसाद आदि ने डीएम ललित मोहन रयाल को ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बुधवार को जेसीबी/बुलडोजर से सार्वजनिक सड़क को तोड़ने का प्रयास किया। जबकि पीड़ित परिवारों की वैध भूमि रजिस्ट्री में स्पष्ट रूप से 15 फीट चौड़ी सार्वजनिक सड़क दर्ज है। सड़क तोड़े जाने का विरोध करने पर धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकियां दी गईं और महिलाओं के साथ अभद्रता की गई। बताया कि एक व्यक्ति ने पूर्व सैनिकों को एकत्र कर स्वयं को संगठन का पदाधिकारी बताकर अनुसूचित जाति के परिवारों पर नाजायज दबाव बनाने का...