हल्द्वानी, नवम्बर 12 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड की त्रिस्तरीय पंचायतों में लंबे समय से खाली पड़ी ग्राम पंचायत सदस्य सीटों को भरने की चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई। हल्द्वानी ब्लॉक में रिक्त पड़ीं वार्ड मेंबर 230 सीटों के लिए बुधवार को सिर्फ 92 प्रपत्र ही बिके। निर्वाचन अधिकारी और बीडीओ तनवीर असगर ने बताया कि 13 और 14 नवंबर को नामांकन पत्रों की बिक्री और प्रपत्रों की जांच की जाएगी। जबकि, 15 नवंबर को नामांकन की पड़ताल और 16 नवंबर को नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.