हल्द्वानी, जनवरी 27 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। नैनीताल दुग्ध संघ की बोर्ड बैठक इस बार जेल में होगी। इसका कारण दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा का जेल में बंद होना है। बोर्ड बैठक के लिए दुग्ध संघ अध्यक्ष ने कोर्ट से अनुमति मांगी थी। पुलिस की आख्या के आधार पर पॉक्सो कोर्ट ने सुरक्षा मानकों को देखते हुए आगामी 5 फरवरी को हल्द्वानी उप कारागार में ही सशर्त बैठक आयोजित करने के आदेश जारी किए हैं। ऐसा पहली बार होगा जब कोई बैठक जेल के अंदर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती में आयोजित होगी। नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा दुग्ध, संघ में काम करने वाली एक महिला और उसकी बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में चार महीने से जेल में बंद है। बोरा पर पॉक्सो समेत 376 जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। मुकदमा दर्ज होने के बाद एक महीने बोरा फरार रहा। लेकिन 25 स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.