रामपुर, फरवरी 7 -- हनी ट्रैप के आरोप में गदरपुर में पकड़ी गई जौहर उर्फ महक पर रामपुर के गंज थाने में दर्ज मामले में पूछताछ और बयान दर्ज करने के लिए रामपुर पुलिस अब हल्द्वानी जेल जाएगी। वहीं आरोपी महक से पूछताछ कर बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके अलावा गदरपुर पुलिस को आरोपी ने मुख्य आरोपी और गैंग के लीडर का नाम बताया है। जिसके बाद पुलिस उस आरोपी की तलाश में जुटी है। केमरी थाना क्षेत्र निवासी युवक के मोबाइल वाट्सएप पर एक युवती का मैसेज आया था। दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई थी और युवती ने बातों के जाल में उसे फंसा लिया था। 22 नवंबर को उसे बड़ी कंपनी में काम दिलाने का झांसा देकर उत्तराखंड के रुद्रपुर में बुलाया गया था, वहां एक कमरे में उसकी डंडों से पिटाई की थी। छोड़ने के नाम पर 1.52 लाख रुपये ट्रांसफर कराए थे। इसके बाद उसे कार में बैठाकर रात नौ बजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.