हल्द्वानी, फरवरी 20 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। नव वर्ष के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 100 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इनमें से दो बसें गुरुवार रात हल्द्वानी डिपो में पहुंच गईं। जीपीएस और सीसीटीवी से लैस ये बसें पहाड़ी मार्गों पर यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और आरामदायक सफर का अनुभव कराएंगी। हल्द्वानी डिपो के एआरएम संजय पांडे ने बताया कि 37 सीटर अत्याधुनिक बसें 174 व्हील बेस पर आधारित हैं, जिन्हें विशेष रूप से पहाड़ी मार्गों के अनुरूप तैयार किया गया है। फिलहाल ये बसें देहरादून में पंजीकृत हैं। हल्द्वानी आरटीओ में रजिस्ट्रेशन और परमिट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इनका नियमित संचालन शुरू किया जाएगा। नई बसों का संचालन मुख्य रूप से हल्द्वानी-पिथौरागढ़ रूट पर प्रस्तावित है। इन बसों में जीपीएस ट्रैकिंग, सीसीटीवी कैमरे,...