हल्द्वानी, नवम्बर 15 -- हल्द्वानी, संवाददाता। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की हरिद्वार इकाई के शपथ ग्रहण समारोह में शनिवार को हल्द्वानी के व्यापारियों ने भी हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को व्यापारियों ने हल्द्वानी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि 40 वर्ष पूर्व व्यापारियों को उत्पीड़न से मुक्ति दिलाने के लिए गठित व्यापार मंडल आज शासन-प्रशासन के लिए एक अनिवार्य सहयोगी बन चुका है। समारोह में प्रदेश महामन्त्री राजेंद्र फर्सवान, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल समेत लगभग 250 व्यापारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.