हल्द्वानी, दिसम्बर 13 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। ब्लॉक कार्यालय के पास भगवानपुर निवासी रजत जोशी ने शनिवार को देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री अकैडमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेकर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त किया। वह मूलरूप से बागेश्वर जिले के कांडा कमश्यार के रहने वाले हैं। सीडीएस परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद रजत ने आईएमए में प्रशिक्षण पूरा किया। इससे पहले वह इंडियन कोस्ट गार्ड में छह महीने तक असिस्टेंट कमांडेंट के रूप में सेवा दे चुके हैं। उनके दिवंगत दादा खेमा नंद जोशी ने 17 कुमाऊं रेजिमेंट में सेवा दी थी। पिता सब-इंस्पेक्टर नवीन चंद्र जोशी वर्तमान में इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस में लद्दाख में सेवारत हैं। मां चंद्रा जोशी उनके जीवन की प्रेरणा स्रोत रही हैं। उनके ताऊजी सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर ...