बरेली, अप्रैल 12 -- बहेड़ी। पुलिस ने उत्तराखंड के दो स्मैक तस्करों सहित तीन नशे के धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उनके पास स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों तस्करों का जेल भेज दिया है। कोतवाली पुलिस की टीमों ने दो अलग-अलग स्थानों से तीन व्यक्तियों को स्मैक के साथ दबोचा है। एसआई अमित कुमार, प्रदीप कुमार व श्रीनाथ शर्मा, कांस्टेबल विनय कुमार व राशिद के साथ केसर इंटर कॉलेज के सामने खाली पड़े ग्राउंड में दो स्मैक तस्करों को दबोचा है। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम जीशान पुत्र मोहम्मद असलम व जकीमुद्दीन पुत्र मोइनुद्दीन निवासीगण बिलाल मुस्तफा मस्जिद के पास उजाला नगर थाना बनभूलपुरा जिला हल्द्वानी, उत्तराखंड बताया। पुलिस ने उनसे 21 ग्राम स्मैक, पांच सौ रुपये व दो मोबाइल बरामद किए हैं। उधर उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार, ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.